लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान उन्होंने देशभर के नागरिकों से आंदोलन का समर्थन करने और अपने-अपने क्षेत्रों में एक दिन का सांकेतिक उपवास रखने की अपील की।
वांगचुक ने कहा कि उनका आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार और लद्दाख के संवैधानिक एवं विकास संबंधी अधिकारों की मांग को लेकर है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का आग्रह किया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि व्यापक जनसमर्थन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।