लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। 4 जुलाई को वह राज्य के पहले ऐसे बीजेपी मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जो लगातार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।
पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद संभाला था। 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली और वह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।
उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में इससे पहले केवल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी ही मुख्यमंत्री के रूप में पूरा पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए थे। धामी का यह कार्यकाल राज्य की राजनीति में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।