लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
भारत और पाकिस्तान के 117 से अधिक प्रतिष्ठित नागरिकों ने एक संयुक्त खुले पत्र के माध्यम से दोनों देशों के नेतृत्व से संबंध सुधारने की अपील की है। इस पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से तनाव कम करने और संवाद को फिर से शुरू करने का आग्रह किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच स्थायी शांति के लिए नियमित बातचीत आवश्यक है। इसमें उच्चायुक्तों की बहाली, वीज़ा सेवाओं की पुनः शुरुआत और हवाई क्षेत्र खोलने जैसे कदमों को फिर से शुरू करने की मांग की गई है।
हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि आपसी विश्वास बहाल करने से क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।