लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस समूह को “अराजक तत्वों की B टीम” करार देते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जो देश की एकता और विकास के खिलाफ खड़े दिखाई देते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे तत्व अक्सर उन समूहों का समर्थन करते हैं जिनकी मंशा देश को विभाजित करने की होती है और ये लोग समय-समय पर ऐसे नारे भी लगाते हैं जो विवाद पैदा करते हैं।
प्रधान ने कहा कि सरकार ने इन सभी गतिविधियों और जुड़े हुए तत्वों की पहचान कर ली है और उन पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की प्रगति में बाधा डालने वाली सोच को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।