लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नई दिल्ली: जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह उनकी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली भारत यात्रा होगी। इस दौरान दोनों नेता 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, शिखर वार्ता में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार एवं निवेश, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
पहले इस शिखर सम्मेलन के गुवाहाटी में आयोजित होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम को नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया। दोनों देशों के बीच यह वार्षिक बैठक द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने और आर्थिक व रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।