हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव

रजनीश सिंह- छत्तीसगढ़ के नए उच्च न्यायालय अधिवक्ता

युवा अध्यक्ष के हाथ हाईकोर्ट बार की कमान आने से युवा अधिवक्ताओं में भारी उत्साह है। रजनीश सिंह बघेल ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव को 137 वोटों के अंतर से पराजित किया। वहीं सचिव पद पर अनिल त्रिप

By : Local News of India
रजनीश सिंह- छत्तीसगढ़ के नए उच्च न्यायालय अधिवक्ता

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बनें रजनीश सिंह बघेल

आकांशा खटाना
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ निर्वाचन वर्ष 2026–2028 के चुनाव में रजनीश सिंह बघेल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। युवा अध्यक्ष के हाथ हाईकोर्ट बार की कमान आने से युवा अधिवक्ताओं में भारी उत्साह है। रजनीश सिंह बघेल ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव को 137 वोटों के अंतर से पराजित किया। वहीं सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी निर्वाचित हुए हैं।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में 17 पदों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था, जिसमें 61 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए 7 दावेदारों के बीच मुकाबला था। उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर 6 और उपाध्यक्ष (महिला) पद पर 4 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर भी कांटे की टक्कर रही। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में थे। 2026–2028 कार्यकाल के लिए 1419 मतों में से 1214 वोट पड़े।मतदान के बाद शुक्रवार को मतपेटियां खोली गईं और सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना के बाद परिणाम देर शाम तक घोषित किए गए।

शुक्रवार को देर शाम घोषित किए परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर के बाद रजनीश सिंह बघेल विजयी रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौतम खेत्रपाल और महिला उपाध्यक्ष के रूप में माण्डवी भारद्वाज निर्वाचित हुईं। सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी, सह सचिव के रूप में विजय कुमार साहू तथा महिला सह सचिव के रूप में आस्था शुक्ला चुनी गईं। कोषाध्यक्ष पद पर हर आशा पूरन सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की।ग्रंथालय सचिव राहुल कुमार मिश्रा बने, जबकि क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ) अमन पाण्डेय और क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) प्रज्ञा पाण्डेय निर्वाचित हुईं। सात कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ।ग्रंथालय सचिव राहुल कुमार मिश्रा चुने गए , जबकि क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ) अमन पाण्डेय और क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) प्रज्ञा पाण्डेय निर्वाचित हुईं। सात कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ।

संबंधित सामग्री

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कारोबारी विकाश गर्ग और उनसे जुड़ी संस्थाओं की ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं।