हेतराम बेनीवाल माक्र्सवादी कम्युनिस्ट नेता निधन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता हेतराम बेनीवाल का 94 वर्ष की आयु में निधन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का सोमवार रात श्रीगंगानगर के टांटिया अस्पताल में निधन हो गया।

By : Local News of India
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता हेतराम बेनीवाल का 94 वर्ष की आयु में निधन

वामपंथी नेता हेतराम बेनीवाल का निधन

पिंकी कुमारी
 लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का सोमवार रात निधन हो गया। 94 वर्षीय बेनीवाल ने श्रीगंगानगर के टांटिया अस्पताल में रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

परिजनों के अनुसार हीमोग्लोबिन की कमी के चलते उन्हें तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद उन्हें गंभीर निमोनिया हो गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ती चली गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम पैतृक गांव आठ एलएनपी में किया जाएगा।

16 अक्टूबर 1932 को जन्मे बेनीवाल का राजनीतिक जीवन छह दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रहा।

उन्होंने वामपंथी विचारधारा से प्रेरित होकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर 1967 में संगरिया विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा। 1977 में टिकट नहीं मिलने के बावजूद वे जनसंघर्षों से जुड़े रहे। वर्ष 1990-91 में वे संगरिया से विधायक निर्वाचित हुए, हालांकि विधानसभा भंग होने से उनका कार्यकाल करीब ढाई वर्ष ही रहा। बाद में सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के गठन के बाद उन्होंने 2004 में अंतिम बार चुनाव लड़ा और सक्रिय चुनावी राजनीति को विराम दिया।

हेतराम बेनीवाल को किसान और मजदूर आंदोलनों के रणनीतिकार के रूप में विशेष पहचान मिली।

उन्होंने राजस्थान कैनाल जमीन आवंटन आंदोलन, घड़साना किसान आंदोलन, जेसीटी मिल मजदूर आंदोलन तथा भाखड़ा और गंगनहर से जुड़े कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। कांग्रेस शासनकाल की आपातकाल अवधि में भी वे जेल गए और यातनाएं झेलीं, लेकिन अपने विचारों से समझौता नहीं किया।

उनकी पत्नी चंद्रावली देवी का पिछले वर्ष निधन हो चुका है। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

मेडिकल परीक्षक के अनुसार लिंडसे ग्राहम की मौत महाधमनी फटने से हुई

मेडिकल परीक्षक के अनुसार लिंडसे ग्राहम की मौत महाधमनी फटने से हुई

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत संभावित रूप से महाधमनी फटने के कारण हुई। अंतिम रिपोर्ट जांच के बाद जारी होगी।

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह पत्नी के अलग होने के बाद मानसिक तनाव में था।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।