delhi-mcd-election-bjp-candidates-announced-2026

MCD चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवार घोषित किए, प्रवेश वाही मेयर पद के उम्मीदवार

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी ने महापौर, उप-महापौर समेत कई अहम पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रवेश वाही और मोनिका पंत पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

By : Local News of India
MCD चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवार घोषित किए, प्रवेश वाही मेयर पद के उम्मीदवार

दिल्ली MCD चुनाव में बीजेपी ने प्रवेश वाही को मेयर और मोनिका पंत को डिप्टी मेयर उम्मीदवार बनाया।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महापौर, उप-महापौर और अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की।

महापौर पद के लिए वार्ड संख्या 53 रोहिणी-ई से पार्षद प्रवेश वाही को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं उप-महापौर पद के लिए वार्ड संख्या 206 आनंद विहार की पार्षद मोनिका पंत पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

इसके अलावा वार्ड संख्या 27 बेगमपुर से पार्षद जय भगवान यादव को नेता सदन के लिए नामित किया गया है। स्थायी समिति सदस्य के रूप में वार्ड संख्या 82 पहाड़गंज से पार्षद मनीष चड्डा को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी का यह फैसला दिल्ली की नगर राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। खासतौर पर आम आदमी पार्टी द्वारा मेयर चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने के बाद बीजेपी की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।

अब MCD चुनाव में इन नामों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और दिल्ली की सियासत में मेयर पद की जंग और दिलचस्प हो गई है।

संबंधित सामग्री

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित अंडर-19 छात्र-छात्राओं की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हुआ।

जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव, 56 सेकंड में कोर इंजीनियरिंग ने मारी बाजी

जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव, 56 सेकंड में कोर इंजीनियरिंग ने मारी बाजी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय, वाकनाघाट में अंतर-विभागीय ‘माखन चोर–दही हांडी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बम की चिट्ठी, को-पायलट पर शक! अहमदाबाद में Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़े चौंकाने वाले दावे

बम की चिट्ठी, को-पायलट पर शक! अहमदाबाद में Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़े चौंकाने वाले दावे

सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली जा रही Air India Express की फ्लाइट को 31 अगस्त को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।