गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
विपक्षी गठबंधन INDIA को लेकर कांग्रेस एक बार फिर सक्रिय नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी करीब दो साल बाद गठबंधन की व्यापक बैठक आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इस बैठक में विभिन्न विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किए जाने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि बैठक में गठबंधन की भविष्य की रणनीति, राज्यों में राजनीतिक तालमेल, संसद के भीतर और बाहर विपक्ष की भूमिका समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी चुनौतियों और राष्ट्रीय मुद्दों पर साझा रणनीति बनाने के उद्देश्य से यह बैठक महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। हालांकि बैठक की तारीख और एजेंडा को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।