भाजपा-कांग्रेस-एआई-शिखर-सम्मेलन-विवाद

भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस पर हमला, एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन को बताया शर्मनाक

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को देश की छवि धूमिल करने वाला बताया।

By : Local News of India
भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस पर हमला, एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन को बताया शर्मनाक

कांग्रेस को अब उसके अपने नेता भी नकार रहे : त्रिवेदी

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा के युवा कांग्रेस द्वारा एआई शिखर सम्मेलन में अर्धनग्न प्रदर्शन की आलोचना को लेकर कहा कि कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के साथ-साथ जनता का सिर्फ अहित करती है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस को उनके सहयोगी और जनता नकारते थे, अब उनके नेता भी उन्हें नकार रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने इस पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निंदा करने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसा काम करना शर्मनाक है। अब कांग्रेस के अंदर भी विरोध के स्वर उठ रहे हैं। कांग्रेस की हरकत निंदनीय और शर्मनाक है।

उन्होंने इसे क्षुब्ध करने वाला बताते हुए कहा कि इस सम्मेलन में एक ओर जहां हमारी बुद्धिमत्ता और उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन हुआ तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की नीचता का प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस की इस हरकत से पूरा देश क्षुब्ध है। कांग्रेस के इस आचरण की वजह से अभी तक जनता और उनका गठबंधन ही उन्हें नकार रहा था, अब पार्टी के वरिष्ठ नेता भी नकारने लगे हैं। देश की क्षवि को धूमिल करना कांग्रेस का आचरण रहा है।

उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मुस्लिमों से जुड़े बयान पर कहा कि रेड्डी ने कुछ दिन पहले कहा था कि 'कांग्रेस है तो मुसलमान हैं और मुसलमान हैं तो कांग्रेस है।' और अब कहते हैं कि 'अगर गांधी परिवार को कोई आर्थिक आवश्यकता पड़ती है तो तेलंगाना के कांग्रेस कार्यकर्ता आसानी से 1000 करोड़ रुपये जुटाकर उन्हें दे सकते हैं।' वह देश के पैसे को अपना पैसा समझते हैं। यह कांग्रेस शासित राज्यों की मनोदशा है।

उन्होंने कांग्रेस की हकीकत सबके सामने आने की बात करते हुए बताया कि इन बयानों से कांग्रेस का एक और स्वरूप सबके सामने आ गया है। एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस की हकीकत पहले ही सबके सामने आ चुकी थी। अब बची हुई हकीकत रेवंत रेड्डी के इस बयान से सामने आ गई है। उनका यह बयान दर्शाता है कि यह तेलंगाना की जनता के साथ कितना बड़ा अन्याय है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा ने एआई शिखर सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की आलोचना की। एक कार्यक्रम में मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर जिम्मेदारी के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए। सभी को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान गरिमा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना रखनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गैरजरूरी मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान भटका रही है।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र सरकार ने राज्यों और मंत्रालयों को वंदे मातरम को प्राथमिकता देने के निर्देश दोहराए हैं।