अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
गुवाहाटी, 05 मार्च। असम की राजनीति में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। कांग्रेस के तीन विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की तैयारी में हैं।
भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में रहा से विधायक शशिकांत दास, मंगलदै से विधायक बसंत दास और उत्तर करीमगंज से विधायक कमलाक्ष दे पुरकायस्थ के नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार ये तीनों नेता आज औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने से असम की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं और कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।