गुवाहाटी-भारी-बारिश-जलभराव-इलाके-डूबे

गुवाहाटी में भारी बारिश से हालात बेकाबू, कई इलाके जलमग्न, जनजीवन प्रभावित

गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

By : Local News of India
गुवाहाटी में भारी बारिश से हालात बेकाबू, कई इलाके जलमग्न, जनजीवन प्रभावित

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

गुवाहाटी में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। कुछ ही घंटों में कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सरुसजाई, चांदमारी और जोराबाट समेत कई क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया और सड़कों पर वाहन फंसते नजर आए।

बारिश के बाद शहर में कृत्रिम बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिसने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई।

मौसम विभाग ने कामरूप महानगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और दिन में फिर से बारिश तथा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है, क्योंकि आने वाले घंटों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां बंगाल की खाड़ी पहुंचा, झमाझम बारिश के आसार

मानसून को रफ्तार देने वाला 10 हजार KM लंबा बादलों का सिस्टम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।