टाटा-स्टील-परिसर-में-कॉपर-केबल-चोरी-का-आरोपित-गिरफ

टाटा स्टील परिसर में चोरी की कोशिश नाकाम, 35 किलो कॉपर केबल के साथ आरोपी गिरफ्तार

टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने सघन निगरानी अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके पास से करीब 35 किलो कॉपर केबल बरामद किया। आरोपित को बिष्टुपुर थाना पुलिस के हवाले कर न्यायिक हिरासत में भेज द

By : Local News of India
टाटा स्टील परिसर में चोरी की कोशिश नाकाम, 35 किलो कॉपर केबल के साथ आरोपी गिरफ्तार

टाटा स्टील परिसर में चोरी का आरोपित गिरफ़्तार

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 


पूर्वी सिंहभूम, 05 मार्च। टाटा स्टील परिसर में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन निगरानी अभियान के दौरान सुरक्षा टीम ने एक आरोपित को कॉपर केबल के साथ गिरफ्तार किया है। नियमित पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई।

सुरक्षा टीम ने संदेह के आधार पर मोहम्मद बाबू (30), निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह केबल अवैध रूप से उसके पास था और इसके कंपनी परिसर से चोरी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने आरोपित को तुरंत पकड़कर बिष्टुपुर थाना पुलिस को सौंप दिया।

पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि आरोपित पहले भी चोरी के मामलों में तीन बार पकड़ा जा चुका है और उसे आदतन अपराधी माना जाता है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परिसर में चोरी या किसी भी अवैध गतिविधि के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।