पीएम-मोदी-अजमेर-एचपीवी-टीकाकरण-विकास-परियोजनाएं

अजमेर से पीएम मोदी का मेगा लॉन्च: एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत, 16,686 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया और राजस्थान को 16,686 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

By : Local News of India
अजमेर से पीएम मोदी का मेगा लॉन्च: एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत, 16,686 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

अजमेर में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साथ में मौजूद राज्यपाल और मुख्यमंत्री।

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जयपुर/अजमेर, 28 फरवरी। नरेंद्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश को 16 हजार 686 करोड़ रुपये की 43 बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

कायड़ विश्रामस्थली स्थित टीकाकरण केंद्र से प्रधानमंत्री ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की और 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं से संवाद भी किया। एचपीवी संक्रमण को सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है, और इसके टीकाकरण के लिए यू-विन प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे, एलिवेटेड रोड, पेयजल परियोजनाओं और औद्योगिक विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें बांदीकुई-जयपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का पैकेज-14, जयपुर और जोधपुर में एलिवेटेड रोड परियोजनाएं तथा पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्य शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न जिलों में पेयजल और नहर विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई, जिससे औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को गति मिलने की उम्मीद है। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने को लेकर सवाल पूछा गया। यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

PM मोदी का ‘वाका’ संदेश: भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों के लिए अवसरों से भरा महासागर

PM मोदी का ‘वाका’ संदेश: भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों के लिए अवसरों से भरा महासागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ‘वाका’ के जरिए भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को नई संभावनाओं की यात्रा बताया।

PM मोदी न्यूजीलैंड में बोले- भारत-न्यूजीलैंड की ‘वाका’ नई यात्रा पर आगे बढ़ने को तैयार

PM मोदी न्यूजीलैंड में बोले- भारत-न्यूजीलैंड की ‘वाका’ नई यात्रा पर आगे बढ़ने को तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत-न्यूजीलैंड संबंधों की नई रणनीतिक साझेदारी पर बात की।