भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी ज्योति ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच ,
:- हरियाणा की रहने वाली ज्योति ने वर्ष 2019 में मलेशिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। इसके बाद वह भारतीय महिला हॉकी टीम की अहम खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच के मौके पर ज्योति ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है और यह उपलब्धि उनके करियर का बेहद खास पल है। उन्होंने अपने परिवार, कोच और साथियों का आभार व्यक्त किया।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष Dilip Tirkey और महासचिव Bhola Nath Singh ने भी ज्योति को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।