लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
भारतीय हज मिशन ने हज 2026 के सफल संचालन और बेहतर सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय की ओर से भारतीय हज मिशन को दो प्रतिष्ठित लब्बैक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान हज समन्वय और प्रभावी संचार सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। भारतीय हज मिशन को पहली बार एक साथ दो लब्बैक अवॉर्ड मिले हैं।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस उपलब्धि पर भारतीय हज मिशन और संबंधित विभागों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता मंत्रालय, हज कमेटी ऑफ इंडिया और भारतीय हज मिशन के बेहतर तालमेल का परिणाम है।
हज 2026 के दौरान करीब 1.75 लाख भारतीय तीर्थयात्रियों ने हज किया। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधा, सहायता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए किए गए प्रयासों को इस सम्मान से मान्यता मिली है।