ongc-strategic-crude-reserve-expansion

ONGC ने रणनीतिक कच्चे तेल भंडार विस्तार को दी मंजूरी, कर्नाटक के मंगलुरु में बनेगा नया रिजर्व

ONGC ने कर्नाटक के मंगलुरु में 1.75 मिलियन मीट्रिक टन क्षमता वाले रणनीतिक कच्चे तेल भंडार के विस्तार को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी।

By : Local News of India

कर्नाटक के मंगलुरु में रणनीतिक कच्चे तेल भंडार के विस्तार को मंजूरी, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगा बड़ा बल।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने 9 जुलाई 2026 को कर्नाटक के मंगलुरु में 1.75 मिलियन मीट्रिक टन क्षमता वाले रणनीतिक कच्चे तेल (Strategic Petroleum Reserve) के विस्तार को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। यह परियोजना भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार नेटवर्क के पहले चरण के विस्तार का हिस्सा है।

रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) आपातकालीन परिस्थितियों, वैश्विक आपूर्ति बाधित होने या भू-राजनीतिक संकट के समय देश की तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए जाते हैं। वर्तमान में भारत के पास विशाखापत्तनम, मंगलुरु और पादुर में कुल 5.33 मिलियन मीट्रिक टन की रणनीतिक भंडारण क्षमता मौजूद है, जो देश की लगभग 9.5 दिनों की कच्चे तेल की आवश्यकता पूरी करने में सक्षम मानी जाती है।

यह परियोजना इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड (ISPRL) के तहत विकसित की जाएगी। ONGC देश की पहली सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी बन गई है, जिसने रणनीतिक कच्चे तेल भंडारण सुविधा के निर्माण के लिए सीधे वित्तीय सहयोग देने का निर्णय लिया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के वर्षों में वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेल आपूर्ति से जुड़े जोखिमों को देखते हुए यह विस्तार भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक का वायरल वीडियो, 3 लाख में बुक कोच पर रेलवे ने दी सफाई

चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने सफाई दी। बताया गया कि निजी बुकिंग वाले कोच में धार्मिक आयोजन की अनुमति नियमों के अनुसार दी गई थी।

कोरोना पॉजिटिव हुए कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू, अस्पताल में भर्ती, वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अस्पताल से वीडियो शेयर कर अपनी सेहत की जानकारी दी।

E20 पेट्रोल से गाड़ियों पर क्या होगा असर? सरकार और ऑटो एक्सपर्ट्स ने दूर किए बड़े भ्रम

E20 पेट्रोल से गाड़ियों पर क्या होगा असर? सरकार और ऑटो एक्सपर्ट्स ने दूर किए बड़े भ्रम

E20 पेट्रोल को लेकर सरकार और ऑटो एक्सपर्ट्स ने कहा है कि यह E20-अनुकूल वाहनों के लिए सुरक्षित है। हालांकि, कुछ पुराने वाहनों में माइलेज में हल्की कमी आ सकती है।

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने को लेकर सवाल पूछा गया। यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बन गया।