असम-पीएम-मोदी-रैली-गोगामुख-बिश्वनाथ

असम में पीएम मोदी की दो बड़ी रैलियां, गोगामुख और बिश्वनाथ में चुनावी हुंकार

1 अप्रैल को नरेन्द्र मोदी असम के गोगामुख और बिश्वनाथ में दो बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

By : Local News of India
असम में पीएम मोदी की दो बड़ी रैलियां, गोगामुख और बिश्वनाथ में चुनावी हुंकार

धेमाजी से बिश्वनाथ तक गरजेंगे प्रधानमंत्री, भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे मेगा प्रचार

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l

डिब्रूगढ़, 01 अप्रैल। असम विधानसभा चुनाव 2026 के तहत राज्य में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। इसी कड़ी में नरेन्द्र मोदी आज 1 अप्रैल को गोगामुख और बिश्वनाथ में दो बड़ी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मंगलवार रात असम पहुंच चुके हैं और मोहनबाड़ी हवाई अड्डा पर उतरने के बाद मनोहारी रिजॉर्ट में ठहरे।

आज सुबह करीब 10:15 बजे वे हेलीकॉप्टर से गोगामुख के लिए रवाना होंगे, जहां 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे धेमाजी और लखीमपुर जिले के भाजपा उम्मीदवारों डॉ. रनोज पेगू और नव कुमार दलै के समर्थन में प्रचार करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री गोगामुख से बिश्वनाथ पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1 बजे दूसरी जनसभा होगी। इस सभा में वे बिश्वनाथ, बिहाली और गहपुर सीटों के उम्मीदवारों रंजीत दत्त, पल्लवलोचन दास और उत्पल बोरा के लिए प्रचार करेंगे।

बिहाली के कूलागुरी मैदान में आयोजित इस रैली में लगभग 70 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

असम में 9 अप्रैल को 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है, जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

संबंधित सामग्री

बंगाल-असम में बदला मुस्लिम वोट पैटर्न, TMC-कांग्रेस को झटका

बंगाल-असम में बदला मुस्लिम वोट पैटर्न, TMC-कांग्रेस को झटका

बंगाल और असम के 2026 चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक में बिखराव देखने को मिला, जिससे TMC और कांग्रेस की पारंपरिक ‘सेकुलर’ राजनीति सीमित क्षेत्रों तक सिमटती नजर आई।

126 सीटें, सिर्फ 7 महिलाएं—असम विधानसभा में नहीं बढ़ी भागीदारी

126 सीटें, सिर्फ 7 महिलाएं—असम विधानसभा में नहीं बढ़ी भागीदारी

असम विधानसभा चुनाव 2026 में NDA की बड़ी जीत के बावजूद महिला प्रतिनिधित्व में कोई सुधार नहीं हुआ। 126 सदस्यीय विधानसभा में केवल 7 महिलाएं ही विधायक बनी हैं

Election Result 2026: जीतू गोस्वामी आगे, असम जातीय परिषद के राजेन गोहाईं पीछे

Election Result 2026: जीतू गोस्वामी आगे, असम जातीय परिषद के राजेन गोहाईं पीछे

जीतू गोस्वामी बढ़त बनाए हुए हैं। राजेन गोहाईं पीछे चल रहे हैं।

बंगाल चुनाव में भाजपा का दम, अमित शाह की चार रैलियां आज

बंगाल चुनाव में भाजपा का दम, अमित शाह की चार रैलियां आज

Amit Shah आज उत्तर बंगाल में चार रैलियां करेंगे। Smriti Irani, Nirmala Sitharaman भी चुनाव प्रचार में सक्रिय।

असम चुनाव में हिंसा का आरोप, प्रमोद बोडो ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में हिंसा का आरोप, प्रमोद बोडो ने BJP पर साधा निशाना

असम विधानसभा चुनाव के दौरान यूपीपीएल प्रमुख प्रमोद बोडो ने मतदान किया और तामुलपुर में हुई कथित हिंसा को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। घटना में तीन कार्यकर्ता घायल हुए हैं।<br/><br/>