shah-rukh-khan-cameo-in-jailer-2-shoot-update

‘जेलर 2’ में शाहरुख खान की एंट्री? जानें कब से शुरू करेंगे शूटिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान ‘जेलर 2’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं और मार्च 2026 से शूटिंग शुरू कर सकते हैं। आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

By : Local News of India
‘जेलर 2’ में शाहरुख खान की एंट्री? जानें कब से शुरू करेंगे शूटिंग

Jailer 2 upcoming film

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान  इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कैमियो रोल में दिखेंगे किंग खान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान फिल्म में एक खास कैमियो करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि उनका किरदार छोटा लेकिन प्रभावशाली होगा। इससे पहले शाहरुख अपनी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

मार्च 2026 से शुरू हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान मार्च 2026 में ‘जेलर 2’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि वे करीब 7 से 8 दिनों तक शूट करेंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और शाहरुख का हिस्सा अंत में शूट किया जाएगा।

दमदार स्टारकास्ट

‘जेलर 2’ में सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में विद्या बालन , मिथुन चक्रवर्ती और एसजे सूर्या फिल्म भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।                                                                                                                                                                                                                                                               

 वहीं, स्पेशल डांस नंबर को लेकर भी चर्चा है कि इस बार Nora Fatehi फिल्म में खास परफॉर्मेंस देती नजर आ सकती हैं। फिलहाल, शाहरुख खान की एंट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। अब सभी को मेकर्स की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने फिल्म 'सतलुज' विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म सच्चाई की तलाश और न्याय की भावना को सामने रखती है।

शाहरुख खान ने ₹37 करोड़ में खरीदा दिल्ली का पहला आशियाना, जहां गौरी संग शुरू हुई थी शादीशुदा जिंदगी

शाहरुख खान ने दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित उस घर की पूरी मालिकी हासिल कर ली है, जहां शादी के बाद उन्होंने गौरी खान के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी।

विंबलडन के बाद पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे, 'Rain Over Me' गाते हुए शेयर किया वीडियो

विंबलडन 2026 से लौटने के बाद अनन्या पांडे पिटबुल के कॉन्सर्ट में पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'Rain Over Me' गाते और फैंस के साथ मस्ती करते हुए वीडियो साझा किया।

मैट डेमन ने बताया क्यों छोड़ी थी शेखर कपूर की 'द फोर फेदर्स', बोले- आज भी है उस बात का अफसोस

मैट डेमन ने खुलासा किया कि वह शेखर कपूर की फिल्म The Four Feathers करना चाहते थे, लेकिन Bourne फिल्म की कमिटमेंट के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने इसे अपने करियर का बड़ा अफसोस बताया।

सलमान खान ने बेचा बांद्रा का अपार्टमेंट, ₹3.50 करोड़ में हुई डील; 11 साल पहले खरीदी थी प्रॉपर्टी

सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट ₹3.50 करोड़ में बेच दिया। यह फ्लैट उन्होंने 2015 में खरीदा था और इसकी रजिस्ट्री 9 जुलाई 2026 को हुई।