लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
जुलाई के दूसरे वीकेंड में OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा डोज तैयार है। इस सप्ताह नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, ZEE5 और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। कोर्टरूम ड्रामा से लेकर स्पोर्ट्स एंटरटेनर और कॉमेडी तक, हर तरह के दर्शकों के लिए नया कंटेंट उपलब्ध है।
सबसे चर्चित रिलीज में सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम थ्रिलर 'इक्का' शामिल है। इसके अलावा राम चरण की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'पेद्दी', 'डुग डुग', 'गोविंदा लॉक अप' और अन्य नई फिल्में-सीरीज भी इस वीकेंड स्ट्रीम हो रही हैं।
अगर आप इस वीकेंड घर बैठे मनोरंजन का प्लान बना रहे हैं, तो यह लाइनअप आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। एक्शन, ड्रामा, रोमांस, थ्रिलर और फैमिली एंटरटेनमेंट जैसी कई शैलियों का कंटेंट एक साथ उपलब्ध है, जिससे हर उम्र के दर्शकों को अपनी पसंद का शो या फिल्म देखने का मौका मिलेगा।