लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह बेहद रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की। दोनों ने थाईलैंड के फुकेट बीच से खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
तस्वीरों में सोनाक्षी कभी जहीर की गोद में बैठी नजर आईं तो कभी दोनों समुद्र किनारे एक-दूसरे को गले लगाते और Kiss करते दिखाई दिए। कपल ने बीच पर सनसेट के बीच कई रोमांटिक पल कैमरे में कैद किए।
सोनाक्षी ने तस्वीरों के साथ लिखा कि आसमान ने भी उनकी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी को खास बना दिया। वहीं जहीर ने भी वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर कर पत्नी पर प्यार लुटाया। दोनों की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया।
सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया। अब उनकी दूसरी सालगिरह की ये रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।