samay-raina-sunil-pal-alia-row

समय रैना के ₹25 लाख ऑफर का सुनील पाल ने किया खुलासा, आलिया भट्ट पर भी कसा तंज

कॉमेडियन सुनील पाल ने दावा किया कि समय रैना ने उन्हें शो में आने के लिए ₹25 लाख का ऑफर दिया था। साथ ही उन्होंने आलिया भट्ट और शो के फॉर्मेट पर भी निशाना साधा।

By : Local News of India

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का नया सीजन एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचीं। शो के प्रसारण के बाद कॉमेडियन सुनील पाल ने समय रैना और आलिया भट्ट दोनों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।

एक वायरल वीडियो में सुनील पाल से जब आलिया भट्ट की शो में मौजूदगी और गाली-गलौज वाले कंटेंट पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, "जहां-जहां हैं आलिया, वहां-वहां हैं गालियां। बजाओ तालियां, वरना सपने में आएगा विजय माल्या।" इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई।

सुनील पाल ने यह भी दावा किया कि समय रैना ने उन्हें अपने शो में शामिल होने के लिए ₹25 लाख का ऑफर दिया था। हालांकि उन्होंने शो में जाने के लिए एक शर्त रखी थी कि कार्यक्रम में गालियों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार, यदि शो परिवार के साथ बैठकर देखने लायक बनाया जाए तो वह बिना किसी भुगतान के भी हिस्सा बनने को तैयार हैं।

कॉमेडियन ने कहा कि वह आज भी कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता और अपशब्दों का समर्थन नहीं करते। उन्होंने समय रैना से अपील की कि शो के फॉर्मेट में ऐसे बदलाव किए जाएं जिससे इसे परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकें।

संबंधित सामग्री

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

मोहम्मद मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका पादुकोण के साथ पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ 2027 तक टल सकती है, 2026 में नहीं होगी कोई रिलीज: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज 2027 तक आगे बढ़ सकती है और 2026 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।

62 की उम्र में गोविंदा का नया लुक वायरल, टूटा दांत ठीक कराने और ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा

62 साल के गोविंदा अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। टूटा दांत ठीक कराने और चेहरे में बदलाव की खबरों के बीच फैन्स उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।