जैकलीन-की-याचिका-पर-सुप्रीम-कोर्ट-का-फैसला

सुकेश मामले में जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, याचिका का निपटारा

सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में जैकलीन फर्नांडिस की याचिका का निपटारा कर दिया। अभिनेत्री ने अपनी याचिका वापस ले ली।

By : Local News of India
सुकेश मामले में जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, याचिका का निपटारा

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेशी के दौरान अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के कथित धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका का निपटारा कर दिया, क्योंकि अभिनेत्री ने अपनी याचिका वापस ले ली।

जैकलीन ने अपनी याचिका में निचली अदालत और दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आरोप तय करने के आदेश को चुनौती दी थी। हालांकि सुनवाई के दौरान उनके वकील ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि जैकलीन कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिले महंगे उपहारों और अन्य लाभों के रूप में अपराध की आय की लाभार्थी थीं। इससे पहले ईडी ने अभिनेत्री के 'अप्रूवर' बनने के अनुरोध का भी विरोध किया था।

मामले में दिल्ली की विशेष अदालत पहले ही जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर चुकी है। अब मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में आगे बढ़ेगी।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से जांच की जानकारी मांगी है। यूपी, केंद्र और ट्रस्ट को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 20 तारीख को रखी गई है।

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

मोहम्मद मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका पादुकोण के साथ पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।