लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने एक बार फिर अपनी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट के प्रति प्यार और समर्थन का अनोखा अंदाज दिखाकर फैंस का दिल जीत लिया। रणबीर हाल ही में मुंबई में एक कैजुअल आउटिंग के दौरान ऐसी टी-शर्ट पहने नजर आए, जिस पर लिखा था, "My Wife's An Alpha"।
रणबीर की यह टी-शर्ट आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'अल्फा' की ओर इशारा करती है। जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, फैंस ने इसे आलिया के लिए उनका खास समर्थन बताया। कई यूजर्स ने रणबीर को "अल्टीमेट सपोर्टिव हसबैंड" और "आलिया का सबसे बड़ा चीयरलीडर" कहा।
रणबीर ने इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट, ट्रैक पैंट, कैप और सनग्लासेस के साथ बेहद सिंपल लुक अपनाया था। हालांकि उनकी टी-शर्ट पर लिखा संदेश ही चर्चा का मुख्य विषय बन गया।
बता दें कि 'अल्फा' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म मानी जा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है।
रणबीर और आलिया अक्सर एक-दूसरे के प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स का समर्थन करते नजर आते हैं। रणबीर की इस छोटी-सी लेकिन खास पहल ने एक बार फिर दोनों की मजबूत बॉन्डिंग की झलक दिखाई है।