लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपने यूरोप ट्रिप की झलकियों को लेकर चर्चा में हैं। विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले का आनंद लेने के बाद अनन्या ने मशहूर अमेरिकी रैपर पिटबुल के लाइव कॉन्सर्ट में भी शिरकत की।
अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहले विंबलडन की तस्वीरें साझा कीं और फिर पिटबुल के कॉन्सर्ट का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह हजारों फैंस के बीच पिटबुल के लोकप्रिय गाने "Rain Over Me" पर गाती और झूमती नजर आईं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "@Pitbull @ the park."
बताया जा रहा है कि यह कॉन्सर्ट BST Hyde Park में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद थे। अनन्या का यह म्यूजिक मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके एनर्जी से भरपूर अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले अनन्या पेरिस हाउट कूट्योर वीक और फिर विंबलडन में अपने स्टाइलिश लुक को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। विंबलडन के दौरान उन्होंने लाल रंग की ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे अपनी फिल्मों और आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि, फिलहाल उनके इस यूरोप ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैं।