बोनू-कोमाली-निधन-आखिरी-मैसेज-हैदराबाद

कम उम्र में बुझ गई एक और चमकती आवाज, यूट्यूबर बोनू कोमाली नहीं रहीं

बोनू कोमाली का 21 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हैदराबाद में किराए के फ्लैट में वह मृत पाई गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By : Local News of India
कम उम्र में बुझ गई एक और चमकती आवाज, यूट्यूबर बोनू कोमाली नहीं रहीं

21 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं बोनू कोमाली।

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सोशल मीडिया जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 21 वर्षीय यूट्यूबर बोनू कोमाली का निधन हो गया है। वह हैदराबाद के मणिकोंडा इलाके में किराए के फ्लैट में रह रही थीं, जहां वह मृत पाई गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला आत्महत्या से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 फरवरी की रात उन्होंने अपनी मां को एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था—“मम्मी, आई लव यू सो मच…”। उनकी मां दुबई में काम करती हैं। इसके बाद जब कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद मिला।

बाद में उनकी एक दोस्त फ्लैट पर पहुंची, जहां दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां कोमाली मृत अवस्था में मिलीं।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में व्यक्तिगत कारणों और मानसिक तनाव की बात सामने आई है, लेकिन मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इस दुखद घटना से सोशल मीडिया पर शोक की लहर है और फैंस लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सऊदी एयरलाइन flyadeal की भारत में एंट्री, हैदराबाद से रियाद के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान

सऊदी अरब की एयरलाइन flyadeal ने भारत में परिचालन शुरू किया है। कंपनी ने हैदराबाद से रियाद के लिए रोजाना सीधी उड़ान सेवा शुरू की है।

घर-घर जाकर मांजे बर्तन, पति का टॉर्चर सहा, मोबाइल ने बदली वर्षा सोलंकी की किस्मत

घरों में बर्तन मांजने से लेकर पति की प्रताड़ना झेलने तक, वर्षा सोलंकी ने संघर्षों के बीच सोशल मीडिया के जरिए पहचान बनाई और अब फिल्मों में भी कदम रख चुकी हैं।

67 साल की उम्र में MBBS का सपना, तेलंगाना के शख्स ने दिया NEET री-टेस्ट

67 साल की उम्र में MBBS का सपना, तेलंगाना के शख्स ने दिया NEET री-टेस्ट

तेलंगाना के 67 वर्षीय एमबीबीएस अभ्यर्थी ने डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए NEET-UG री-टेस्ट दिया। उम्र की सीमा को चुनौती देते हुए उन्होंने परीक्षा में हिस्सा लिया।

हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के दौरान विदेशी मुद्रा भी जब्त

हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के दौरान विदेशी मुद्रा भी जब्त

हैदराबाद के Shamshabad Airport पर एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं।


धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

पूर्व ऑलराउंडर Yuvraj Singh ने खुलासा किया कि MS Dhoni से मिली स्पष्ट जानकारी के बाद ही उन्होंने 2019 में संन्यास लेने का फैसला किया। टीम मैनेजमेंट से उन्हें कोई साफ संकेत नहीं मिला था।