लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रचने वाले Gurindervir Singh की उपलब्धि पर अब बॉलीवुड से भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। अभिनेता Akshay Kumar ने गुरिंदरवीर की तारीफ करते हुए उन्हें भारत का “फास्टेस्ट मैन” बताया।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “Punjabiyan di shaan wakhri… शानदार काम चैंपियन।” अभिनेता ने गुरिंदरवीर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड पर गर्व जताया और उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
गुरिंदरवीर सिंह ने हाल ही में पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उनकी स्पीड और लगातार बेहतर प्रदर्शन की वजह से उन्हें अब “Fastest Indian Alive” कहा जा रहा है।
उनकी इस उपलब्धि के बाद खेल जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है। फैंस का कहना है कि भारतीय एथलेटिक्स को लंबे समय बाद ऐसा स्टार स्प्रिंटर मिला है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकता है।
अक्षय कुमार अक्सर खिलाड़ियों और देश के लिए उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं की सराहना करते नजर आते हैं। इस बार भी उन्होंने गुरिंदरवीर की मेहनत और सफलता को सलाम किया।
गुरिंदरवीर सिंह की उपलब्धि को भारतीय एथलेटिक्स के लिए बड़ा मोमेंट माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही ट्रेनिंग और सपोर्ट मिलने पर वह आने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।