गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आखरी सवाल’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर में एक बड़े क्वेश्चन मार्क के बीच उनका गंभीर चेहरा नजर आ रहा है, जो फिल्म के गहरे और विचारोत्तेजक विषय की ओर संकेत करता है।
फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। ‘आखरी सवाल’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पोस्टर की टैगलाइन “वो सवाल जो भारत ने पूछना कभी बंद नहीं किया” फिल्म की थीम को और प्रभावशाली बनाती है।
यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित है, जिसकी स्थापना Keshav Baliram Hedgewar ने 1925 में की थी। फिल्म में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक बैठक को भी दिखाया जाएगा, जिसने देश के भविष्य को प्रभावित किया।
फिल्म में Amit Sadh, Sameera Reddy, Tridha Choudhury और Neetu Chandra जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन Abhijit Mohan Warang ने किया है, जिन्हें मराठी फिल्म ‘पिकासो’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार में स्पेशल मेंशन मिल चुका है। ‘आखरी सवाल’ को नीम ट्री एंटरटेनमेंट और निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है।
गंभीर विषय पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को इतिहास के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराने का वादा करती है।