घर-घर जाकर दी जा रही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

राजगंज में हेपाटाइटिस संक्रमण के बीच अंधविश्वास पर वार, स्वास्थ्य विभाग का घर-घर अभियान

राजगंज में हेपाटाइटिस संक्रमण फैलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया। ग्रामीणों को अस्पताल में इलाज की सलाह दी गई। दूषित पेयजल को संक्रमण की बड़ी वजह माना जा रहा है।

By : Local News of India
राजगंज में हेपाटाइटिस संक्रमण के बीच अंधविश्वास पर वार, स्वास्थ्य विभाग का घर-घर अभियान

संक्रमित गांवों में स्वास्थ्य टीम सक्रिय

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले के राजगंज में हेपाटाइटिस संक्रमण के बीच अंधविश्वास पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने बुधवार को संक्रमित गांवों में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान शुरू किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर बताया कि हेपाटाइटिस के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल में इलाज कराना जरूरी है।

ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल राय ने कहा कि एक खबर दिखाया गया था कि हेपाटाइटिस से पीड़ित कुछ लोग ओझा के पास गए थे। जिसके बाद आज उक्त इलाके में जागरूकता अभियान चलाया गया। समझाने के बाद अब ग्रामीण अस्पताल आने को तैयार है। उन्होंने बताया कि संक्रमित गांवों में दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से पहुंचाई जा रही है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

इधर, राजगंज ग्रामीण अस्पताल से 11 लोगों के रक्त नमूने जांच के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजे गए है। फिलहाल तीन मरीज अस्पताल में भर्ती है। पटागढ़ा, कावारबाड़ी, बुड़िर मोड़ और बड़ुआपाड़ा में नए संक्रमण की सूचना मिली है। संक्रमण की एक बड़ी वजह दूषित पेयजल को माना जा रहा है। स्थानीय पंचायत सदस्य ने आरोप लगाया कि पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से लोग मजबूर होकर अस्वच्छ पानी पी रहे है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति की समीक्षा कर जल्द समाधान का भरोसा दिया है।

संबंधित सामग्री

निकाय चुनाव के बाद पार्षदों की घेराबंदी, राजस्थान में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स

निकाय चुनाव के बाद पार्षदों की घेराबंदी, राजस्थान में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स

राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई जगह पार्षदों को रिजॉर्ट में ठहराए जाने की खबरों के बीच खरीद-फरोख्त और करोड़ों रुपये की कथित बोली के आरोप चर्चा में हैं।

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का बड़ा दांव, विशेष सत्र संभव

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का बड़ा दांव, विशेष सत्र संभव

महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की तैयारियां तेज होने की खबर है। चर्चा है कि नवरात्रि के दौरान संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है जिसमें महिला आरक्षण से जुड़े प्रावधानों पर अहम फैसला लिया जा ।

लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 घायल

लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 घायल

बिहार के वैशाली जिले के लालगंज में निर्माणाधीन पुल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुल का लॉन्चर गिरने से 8 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

BRICS पर चिदंबरम के सवाल से गरमाई सियासत, BJP ने घेरा

BRICS पर चिदंबरम के सवाल से गरमाई सियासत, BJP ने घेरा

BRICS समिट को लेकर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के सवालों पर सियासत गरमा गई है। चिदंबरम ने हालिया BRICS सम्मेलनों से भारत को हुए ठोस फायदे पर सवाल उठाए, जिसके बाद बीजेपी ने उन पर पलटवार किया।

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP कार्यालय में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांप जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका हुआ था। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई ।