मथुरा में बेसिक शिक्षा विभाग का जागरूकता अभियान

स्कूल चलो अभियान का आयोजन, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से जीता दिल

मथुरा में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों की प्रस्तुतियों, पुरस्कार वितरण और रैली के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

By : Local News of India

मथुरा में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
राजेन्द्र कुमार 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग, जनपद मथुरा द्वारा गुरुवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह, डेम्पियर नगर में प्रातः 10:30 बजे से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बल्देव के विधायक श्री पूरनप्रकाश उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चन्द्रप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। विधायक पूरनप्रकाश ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप साड़ी एवं टिफिन वितरित किए गए। साथ ही, कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की पाठ्यपुस्तकों का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया गया।

यह आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

राम मंदिर ट्रस्ट के खजाने से सरकार को 5 साल में गए 396 करोड़ रुपये, जानिए कैसे

राम मंदिर ट्रस्ट के खजाने से सरकार को 5 साल में गए 396 करोड़ रुपये, जानिए कैसे

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पिछले 5 वर्षों में सरकार को लगभग 396 करोड़ रुपये का टैक्स भुगतान किया है। इसमें GST, TDS, लेबर सेस और अन्य कर शामिल हैं, जो मंदिर निर्माण