लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
छोटा कमरा अक्सर ज्यादा सामान और गलत सजावट की वजह से तंग नजर आने लगता है। लेकिन कुछ आसान डेकोरेशन ट्रिक्स अपनाकर बिना रेनोवेशन और खर्च के इसे बड़ा, साफ और स्टाइलिश दिखाया जा सकता है।
होम स्टाइलिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार सबसे पहले कमरे से गैरजरूरी सामान हटाना चाहिए। टेबल, शेल्फ और दूसरी जगहों पर ज्यादा चीजें रखने से कमरा भरा हुआ लगता है। जरूरी सामान को व्यवस्थित रखने से स्पेस ज्यादा खुला दिखाई देता है।
कमरे में एक जैसे रंगों के शेड्स का इस्तेमाल करने से भी बड़ा और शांत माहौल बनता है। बहुत ज्यादा अलग-अलग रंग कमरे को छोटे हिस्सों में बांट देते हैं, जिससे जगह कम महसूस होती है।
प्राकृतिक रोशनी को ज्यादा आने देना, खिड़कियों को साफ रखना और हल्के रंगों का इस्तेमाल करना कमरे को ज्यादा चमकदार और खुला दिखाने में मदद करता है।
फर्नीचर की सही जगह भी अहम भूमिका निभाती है। कम लेकिन सही आकार के फर्नीचर रखने से फर्श ज्यादा दिखाई देता है और कमरे में खुलापन आता है। लंबे पौधे, बुकशेल्फ या फ्लोर लैंप को सही जगह रखने से कमरे का बैलेंस बेहतर दिख सकता है।
इन छोटे बदलावों के जरिए बिना एक रुपये खर्च किए भी छोटे कमरे को होटल जैसे प्रीमियम और आरामदायक लुक दिया जा सकता है।