लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
अगर आपकी स्टील की चाय छलनी लगातार इस्तेमाल के कारण काली पड़ गई है और उसके छोटे-छोटे छेद जाम हो चुके हैं, तो अब उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। एक आसान घरेलू किचन ट्रिक से आप कुछ ही मिनटों में उसे दोबारा नई जैसी चमक दे सकते हैं।
इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें बेकिंग पाउडर (या बेकिंग सोडा) मिलाएं। अब चाय की छलनी को इस मिश्रण में 10 से 15 मिनट तक डुबोकर रखें। इसके बाद हल्के ब्रश या स्पंज से साफ करें। जमा हुई चाय की परत आसानी से निकल जाएगी और बंद छेद भी खुल जाएंगे।
अगर दाग ज्यादा पुराने हैं, तो इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराया जा सकता है। नियमित रूप से इस तरीके का इस्तेमाल करने से छलनी लंबे समय तक साफ और स्वच्छ बनी रहती है। यह आसान घरेलू उपाय समय की बचत करने के साथ-साथ बिना ज्यादा रगड़ाई के बेहतर सफाई भी देता है।