लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच अगर कुछ मीठा खाने का मन हो तो आटे का हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। गाजर और सूजी के हलवे से अलग, गेहूं के आटे से बना यह हलवा अपने सोंधे स्वाद और दानेदार बनावट के लिए पसंद किया जाता है।
दानेदार आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले घी में गेहूं के आटे को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनना जरूरी है। आटा जब सुनहरा होने लगे और उसमें से खुशबू आने लगे, तब इसमें चीनी की चाशनी मिलाई जाती है। लगातार चलाते हुए पकाने से हलवा मुलायम और स्वादिष्ट बनता है।
सही अनुपात में घी, पानी और आटे का इस्तेमाल करने से हलवा ज्यादा स्वादिष्ट और दानेदार बनता है। इसे काजू, बादाम और इलायची से सजाकर गर्मागर्म परोसा जा सकता है।