bastar-pickup-accident-two-women-dead-37-injured

बस्तर में भीषण हादसा: शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 37 घायल

बस्तर जिले में शादी से लौट रही एक पिकअप वाहन पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 37 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसे की वजह ओवरलोडिंग और वाहन का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है।

By : Local News of India
बस्तर में भीषण हादसा: शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 37 घायल

बस्तर में भीषण हादसा: शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 37 घायल

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
 

 

Bastar जिले के घोटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम ढाबामारी के पास शादी समारोह से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पहले लोहंडीगुड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज (मेकाज) भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, सिरिसगुड़ा गांव के लोग सोमवार को नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र के रेंगाबेड़ा गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंगलवार सुबह सभी लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ढाबामारी के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई।

इस हादसे में मृत महिलाओं की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है। वहीं अन्य 37 लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन में ओवरलोडिंग और असंतुलन बताया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।