लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
West Bengal सरकार ने राज्य के मदरसों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नए आदेश के तहत अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
मदरसाह शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह नियम “गवर्नमेंट मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त मदरसों” पर लागू होगा। स्कूलों और मदरसों को इसके पालन की रिपोर्ट भी देनी होगी।
इस फैसले को लेकर राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने इसे राष्ट्रभक्ति से जुड़ा कदम बताया है, जबकि विपक्ष के कुछ नेताओं ने इस पर सवाल उठाए हैं। हाल के दिनों में बंगाल सरकार ने स्कूलों में भी ‘वंदे मातरम्’ को प्रार्थना सभा का हिस्सा बनाने का आदेश दिया था।
‘वंदे मातरम्’ भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।