voter-list-se-naam-hatane-par-virodh-siliguri

वोटर लिस्ट से नाम हटने पर बवाल, सड़कों पर उतरे लोग

सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी में वोटर लिस्ट से नाम हटने पर लोगों में नाराजगी बढ़ी। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

By : Local News of India
वोटर लिस्ट से नाम हटने पर बवाल, सड़कों पर उतरे लोग

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित नक्सलबाड़ी क्षेत्र में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी होते ही बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, हाथीघिसा इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय से संबंधित वोटर लिस्ट में पहले ही दर्जनों नाम हटाए गए थे। इसके बाद जारी दूसरी सप्लीमेंट्री सूची में भी 66 और लोगों के नाम हटाए जाने से विवाद और गहरा गया।

प्रभावित लोगों का आरोप है कि उनके नाम जानबूझकर हटाए गए हैं, जबकि उनके पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इस सूची में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि का नाम भी शामिल होने से मामला और संवेदनशील हो गया है।

गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कदम किसी विशेष राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया गया है, तो उसे नियमानुसार दोबारा जोड़ा जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आगामी चुनाव से पहले यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।