लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
भारत के विदेश सचिव Vikram Misri ने अमेरिका दौरे के दौरान वॉशिंगटन में Marco Rubio से मुलाकात की। इस बैठक में भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor भी उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर पहुंचे विक्रम मिसरी ने व्हाइट हाउस में आयोजित बैठक में भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। इस दौरान व्यापार, क्रिटिकल मिनरल्स, रक्षा सहयोग और क्वाड जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के बाद सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए इसे एक सार्थक मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि मार्को रूबियो भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं और वे अगले महीने भारत आने वाले हैं।
इससे पहले विक्रम मिसरी ने Christopher Landau से भी मुलाकात की। इस दौरान फारस की खाड़ी की स्थिति सहित अन्य वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की गई।