रसोई में लगी आग ने लिया विकराल रूप

विद्यापुरी में गैस सिलेंडर से भीषण अग्निकांड, 45 हजार नकद सहित सामान जलकर राख

जिला मुख्यालय के विद्यापुरी मोहल्ले में गैस सिलेंडर से आग लगने पर घर में भीषण अग्निकांड हुआ। 45 हजार रुपये नकद समेत अधिकांश सामान जल गया, दमकल ने काबू पाया।

By : Local News of India
विद्यापुरी में गैस सिलेंडर से भीषण अग्निकांड, 45 हजार नकद सहित सामान जलकर राख

आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी और स्थानीय लोग, जले हुए घर से उठता धुआं और बाहर खड़ा पीड़ित परिवार।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिला मुख्यालय स्थित विद्यापुरी मोहल्ला में शनिवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से अचानक आग लग जाने से एक आवासीय घर में भीषण अग्निकांड हो गया। इस हादसे में घर में रखे लगभग 45 हजार रुपये नकद समेत घरेलू उपयोग का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

मोहल्ला निवासी अशोक मंडल के घर में रसोई के दौरान गैस सिलेंडर से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और मोहल्ले के लोगों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था।घटना की सूचना पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, संबंधित वार्ड पार्षद तथा अन्य स्थानीय प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।