varanasi-sp-leader-thallium-poison-case-wife

वाराणसी में सपा नेता को थैलियम जहर देने का आरोप, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

वाराणसी में सपा नेता संदीप सिंह स्वर्णकार को कथित तौर पर थैलियम जहर देने के मामले में उनकी पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज।

By : Local News of India
वाराणसी में सपा नेता को थैलियम जहर देने का आरोप, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

वाराणसी में सपा नेता को थैलियम जहर देने का आरोप, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी से जुड़े युवा नेता संदीप सिंह स्वर्णकार को कथित रूप से थैलियम जहर देने का आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में उनकी पत्नी खुशबू सिंह ने कोतवाली थाने में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

खुशबू सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनके पति अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं और व्यवसायिक कार्यों के चलते अक्सर बाहर आते-जाते रहते थे। उन्होंने आशंका जताई कि उनके पति को जहर देने के पीछे उनके साथ यात्रा करने वाले कुछ करीबी लोग हो सकते हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टरों ने संदीप सिंह को थैलियम जहर दिए जाने की पुष्टि की है।

मामले में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि खुशबू सिंह की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।