गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
IPL 2026 में बल्ले से धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे इस टैलेंटेड खिलाड़ी ने कम उम्र में ही करोड़ों की कमाई और बड़ी पहचान हासिल कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 2 से 5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा IPL कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है।
वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने IPL ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था और अब तक उनकी कुल IPL कमाई करीब 2.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने IPL 2026 में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा। इस सीजन में उनके नाम 680 रन और 65 छक्के दर्ज हो चुके हैं।
बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार माना जा रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर उनका यही प्रदर्शन जारी रहा तो आने वाले समय में उनकी ब्रांड वैल्यू और नेटवर्थ कई गुना बढ़ सकती है।