saharanpur-masjid-demolition-protest-sp-mp-iqra

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद को लेकर बवाल, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; बढ़ा तनाव

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर तनाव बढ़ गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन और विरोध के बीच प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ाई है।

By : Local News of India
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद को लेकर बवाल, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; बढ़ा तनाव

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने को लेकर विरोध तेज, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट; इलाके में तनाव।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
गुरप्रीत कालरा

 

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ गया है। शनिवार सुबह प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ढांचे को हटाने की कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के सभी पांच गेट सील कर दिए गए और RAF समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

यह कार्रवाई जिला अदालत के उस फैसले के बाद हुई है, जिसमें मस्जिद पक्ष की याचिका खारिज करते हुए पहले के आदेश को बरकरार रखा गया था। अदालत ने संबंधित जमीन को सरकारी भूमि माना और ध्वस्तीकरण तथा करीब 6.41 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति से जुड़े आदेश को कायम रखा।

इसी बीच कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को सहारनपुर जाने से पहले हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर है। उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। इकरा हसन ने आरोप लगाया कि वह सहारनपुर जाकर अधिकारियों से मिलना चाहती थीं, लेकिन उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया।

मामले को लेकर इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तान से टक्कर से पहले भारत की बढ़ी टेंशन, दुबई के ये 3 ‘दुश्मन’ बनेंगे रोड़ा

पाकिस्तान से टक्कर से पहले भारत की बढ़ी टेंशन, दुबई के ये 3 ‘दुश्मन’ बनेंगे रोड़ा

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले टीम इंडिया की नजर जीत पर है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा मजबूत माना जा रहा है।

बाढ़ में डूबा ‘फौजियों का गांव’, रतन टोला में हालात बेहाल; VIDEO में दिखी लोगों की परेशानी

बाढ़ में डूबा ‘फौजियों का गांव’, रतन टोला में हालात बेहाल; VIDEO में दिखी लोगों की परेशानी

बिहार के मनेर का रतन टोला गांव, जिसे इलाके में ‘फौजियों का गांव’ कहा जाता है, इन दिनों गंगा की बाढ़ की चपेट में है। गांव में पानी घुसने से सड़कें और रास्ते जलमग्न हो गए हैं और शहर व मुख्यालय से संपर्क

दिल्ली-NCR में आज फिर बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में आज फिर बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में शनिवार को भी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा

Skoda Octavia RS की फिर हुई भारत में एंट्री, लॉन्च से पहले ही बिक गई थी पूरी पहली खेप

Skoda Octavia RS की फिर हुई भारत में एंट्री, लॉन्च से पहले ही बिक गई थी पूरी पहली खेप

Skoda Octavia RS ने एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी की है। कंपनी ने इसकी दूसरी खेप के तौर पर सिर्फ 50 यूनिट्स पेश की हैं।

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित अंडर-19 छात्र-छात्राओं की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हुआ।