लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र के पास स्थित झलारिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय बालक भागीरथ का निधन हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
इस दुखद घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की ओर से दिवंगत बालक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने भगवान बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए बालक की आत्मा की शांति और परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।