गुरप्रीत कालरा
लोक्ला न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
West Bengal में चुनावी झटके के बाद All India Trinamool Congress के भीतर अंदरूनी कलह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच रणनीति और नेतृत्व को लेकर नाराजगी सामने आने लगी है।
सूत्रों के मुताबिक हार के बाद सबसे ज्यादा सवाल Abhishek Banerjee की राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक फैसलों पर उठ रहे हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से दूरी और टिकट वितरण को लेकर असंतोष का असर चुनाव नतीजों में दिखाई दिया।
हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी तक सार्वजनिक तौर पर किसी बड़े मतभेद को स्वीकार नहीं किया गया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लेकर TMC पर लगातार हमला बोल रहा है और इसे पार्टी के भीतर नेतृत्व संकट का संकेत बता रहा है।