summer-special-trains-moradabad-division-railways

गर्मी में यात्रियों को राहत: मुरादाबाद मंडल से गुजरेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए 12 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरेंगी।

By : Local News of India
गर्मी में यात्रियों को राहत: मुरादाबाद मंडल से गुजरेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें

गर्मी में यात्रियों को राहत: मुरादाबाद मंडल से गुजरेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए 12 विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है, जो मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरेंगी।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बुधवार को बताया कि ट्रेन संख्या 05101-05102 गोरखपुर जंक्शन-नई दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 11 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच संचालित होगी। इसमें दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाए जाएंगे।

इसी तरह ट्रेन संख्या 05193-05194 छपरा-पठानकोट-छपरा साप्ताहिक समर स्पेशल 6 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन सोमवार और बुधवार को संचालित होगी और कुल 15-15 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 04512-04511 चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 16 अप्रैल से 10 जुलाई तक चलेगी, जिसमें दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे होंगे।

इसके अलावा 04520-04519 भटिंडा-वाराणसी-भटिंडा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 15 अप्रैल से 17 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी और कुल 27-27 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 04312-04311 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 17 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी, जबकि 04624-04623 अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 13 अप्रैल से 2 जुलाई तक संचालित की जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और भीड़ का दबाव कम होगा।

संबंधित सामग्री

चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक का वायरल वीडियो, 3 लाख में बुक कोच पर रेलवे ने दी सफाई

चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने सफाई दी। बताया गया कि निजी बुकिंग वाले कोच में धार्मिक आयोजन की अनुमति नियमों के अनुसार दी गई थी।

चलती ट्रेन में पूजा के वायरल वीडियो पर रेलवे की सफाई, ₹3 लाख से अधिक में पूरा कोच था बुक

चलती ट्रेन में पूजा के वायरल वीडियो पर रेलवे ने स्पष्ट किया कि संबंधित कोच ₹3 लाख से अधिक राशि देकर विशेष रूप से बुक किया गया था।

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो, रेलवे ने दी सफाई- ₹3 लाख से बुक था पूरा कोच

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो, रेलवे ने दी सफाई- ₹3 लाख से बुक था पूरा कोच

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह सामान्य कोच नहीं, बल्कि ₹3 लाख से अधिक में बुक किया गया निजी सैलून कोच था।

दिल्ली से वंदे भारत पकड़ें, इन 5 शहरों की सैर कर उसी दिन लौट सकते हैं घर

दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, हरिद्वार और देहरादून जैसे शहरों की एक दिन में यात्रा कर वापस लौटा जा सकता है।

त्रिपुरा में पूर्वोत्तर की पहली MEMU ट्रेन सेवा शुरू, CM ने दिखाई हरी झंडी

त्रिपुरा में पूर्वोत्तर की पहली MEMU ट्रेन सेवा शुरू, CM ने दिखाई हरी झंडी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला-करिमगंज के बीच पूर्वोत्तर की पहली MEMU ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। इससे क्षेत्रीय रेल संपर्क और दैनिक यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।