अशोक-गहलोत-राजस्थान-सरकार-स्वास्थ्य-अव्यवस्था

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में अव्यवस्था का आरोप लगाया

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्था का आरोप लगाया है। उन्होंने निजी अस्पतालों के बकाया भुगतान और ब्लड बैंक की कमी का जिक्र करते हुए इसे “हेल्थ इमरजेंसी” जै

By : Local News of India
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में अव्यवस्था का आरोप लगाया

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

गहलोत ने लिखा कि राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत निजी अस्पतालों के बकाया भुगतान न होने से संकट की स्थिति बन गई है। निजी अस्पताल ओपीडी और फार्मेसी सेवाओं को बंद करने की तैयारी में हैं, जिससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के सामने इलाज का संकट खड़ा हो सकता है।

उन्होंने चिरंजीवी (मां) योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इसे शिथिल कर दिया गया है, जिससे प्रदेशभर के अस्पतालों में इलाज में देरी और दवाइयों की कमी देखने को मिल रही है।

जयपुर के प्रमुख सरकारी और जनाना अस्पतालों में खून की भारी कमी को गहलोत ने “हेल्थ इमरजेंसी” जैसे हालात बताया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि निजी ब्लड बैंकों पर लगी रोक तुरंत हटाई जाए।

अपनी पोस्ट में उन्होंने चाकसू विधानसभा क्षेत्र के 108 वर्षीय बुजुर्ग गोलूराम माली से मुलाकात का भी जिक्र किया और गांव में स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं के बंद होने को लेकर लोगों की नाराजगी बताई।

गहलोत ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे सोशल मीडिया के जरिए जनता की समस्याएं उठाते हैं, तो समाधान निकालने के बजाय मुख्यमंत्री सार्वजनिक कार्यक्रमों में व्यक्तिगत टिप्पणियां करने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि आलोचनाओं का जवाब देने की बजाय जमीनी स्तर पर बिगड़ते हालात सुधारने पर ध्यान दिया जाए।

संबंधित सामग्री

अलवर में लूट के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

अलवर में लूट के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

राजस्थान के अलवर में लूटपाट के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना के बाद विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा।

नकली बीज घोटाले में एसीबी का बड़ा एक्शन, बीज निगम निदेशक के घर से 1.59 करोड़ नकद बरामद

नकली बीज घोटाले में एसीबी का बड़ा एक्शन, बीज निगम निदेशक के घर से 1.59 करोड़ नकद बरामद

राजस्थान में नकली बीज घोटाले की जांच के दौरान एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

राजस्थान में सिलिकोसिस को लेकर सियासत गरम, गहलोत ने सरकार पर लगाया आरोप

राजस्थान में सिलिकोसिस को लेकर सियासत गरम, गहलोत ने सरकार पर लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिलिकोसिस जैसी जानलेवा बीमारी के मामले में वर्तमान राजस्थान सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है।