ssb-supaul-basic-training-passing-out-parade

एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में 16 नव-प्रशिक्षुओं ने पूरा किया 24 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण

सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में 12वें बुनियादी प्रशिक्षण के तहत 16 नव-प्रशिक्षुओं ने 24 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। दीक्षांत परेड में उप-महानिरीक्षक विजय सि

By : Local News of India
एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में 16 नव-प्रशिक्षुओं ने पूरा किया 24 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण

एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में 24 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दीक्षांत परेड में शामिल नव-प्रशिक्षु।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में 12वें बुनियादी प्रशिक्षण के अंतर्गत 16 नव-प्रशिक्षुओं ने 24 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप-महानिरीक्षक विजय सिंह उपस्थित रहे। उनका स्वागत द्वितीय कमान अधिकारी मनीष कुमार मीना ने किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं के अनुशासन, समर्पण एवं उत्साह की सराहना की।

दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षण स्टाफ के साथ प्रशिक्षुओं के परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनकर नव-प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में उप-महानिरीक्षक विजय सिंह ने कहा, “यह वर्दी राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता एवं सम्मान का प्रतीक है। आप सभी ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वही आपके सेवाकाल की मजबूत नींव बनेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी प्रशिक्षु अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा बल की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। 24 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद अब ये नव-प्रशिक्षु देश सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

बिहार में पहले ‘मानसिक अस्वस्थ’ बताया, फिर एनकाउंटर में मार गिराया; भरत तिवारी केस पर उठे बड़े सवाल

बिहार में पहले ‘मानसिक अस्वस्थ’ बताया, फिर एनकाउंटर में मार गिराया; भरत तिवारी केस पर उठे बड़े सवाल

भोजपुर के भरत तिवारी को पहले पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया था। कुछ दिनों बाद मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। परिवार ने फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया, जबकि पुलिस कार्रवाई को सही ठहरा रही है।