हेरोइन तस्करी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

सिरसा में लाखों की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

सिरसा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 28 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। जानिए पूरी खबर.....

By : Local News of India
सिरसा में लाखों की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

लाखों की हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले क्षेत्र से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत की करीब 28 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी अल्ताफ खान व सिरसा जिला निवासी अरुण कुमार, आशीष व जग्गा सिंह के रूप में हुई है।

एंटीनारकोटिक्स सेल सिरसा टीम गश्त के दौरान सूरतगढिय़ा बाजार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली तो उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

एएनसी स्टाफ डबवाली पुलिस ने गांव डबवाली क्षेत्र से अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गांव डबवाली से जोगेवाला रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान डबवाली की तरफ से बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोका तो उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा सीआईए डबवाली पुलिस ने डबवाली की प्याज मंडी क्षेत्र से आशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने हेरोइन सप्लायर पंजाब के किलियांवाली निवासी जग्गा सिंह को भी काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अभियोग दर्ज किया गया है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।