45 कार्टन देशी शराब बरामद

सिमराही में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 1350 बोतल देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

सिमराही में मद्यनिषेध पुलिस ने 45 कार्टन में 1350 बोतल देशी शराब बरामद की। तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार। सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी।

By : Local News of India
सिमराही में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 1350 बोतल देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

सिमराही में मद्यनिषेध थाना पुलिस द्वारा जब्त की गई देशी शराब की खेप और तस्करी में इस्तेमाल कार।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले के सिमराही क्षेत्र में मद्यनिषेध थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 कार्टन में कुल 1350 बोतल देशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक कार को भी जब्त किया, जिसका इस्तेमाल शराब की तस्करी में किया जा रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें तलाशी लेने पर भारी मात्रा में देशी शराब लदी मिली। मौके पर ही दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और किस इलाके में सप्लाई की जानी थी।

मद्यनिषेध थाना पुलिस ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बरामद शराब, वाहन एवं गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। जिले में लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।