सिगरेट-नहीं-देने-पर-दबंगों-ने-फूंकी-दुकान-लाखों-का

सिगरेट नहीं देने पर दुकान में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख

पलामू के मेदिनीनगर में सिगरेट नहीं देने पर नाराज युवकों ने किराना दुकान में आग लगा दी। आग में शादी के लिए रखा सामान, नकदी और दुकान का माल जलकर करीब 10 लाख का नुकसान हो गया।<br/><br/>

By : Local News of India
सिगरेट नहीं देने पर दुकान में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख

सिगरेट नहीं देने पर फूंक दी दुकान, लाखों का नुकसान

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
 

पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव स्थित निराला टोला में सिगरेट नहीं देने पर दबंग युवकों ने एक किराना जनरल स्टोर में आग लगा दी। इस घटना में दुकान में रखा सामान, नकदी और शादी के लिए खरीदा गया सामान जलकर राख हो गया।

घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

दुकान मालिक राजेश कुमार गुप्ता के अनुसार देर रात चार युवक सिगरेट लेने पहुंचे और शटर पीटने लगे। बाहर आने पर उन्होंने सिगरेट मांगी, लेकिन दुकान में सिगरेट खत्म होने की बात बताने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश की और जाते-जाते धमकी देकर चले गए।

कुछ देर बाद दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।

राजेश ने बताया कि 11 मार्च को उसके भाई की शादी है और करीब डेढ़ लाख रुपये का शादी का सामान तथा 80 हजार रुपये नकद दुकान में रखे थे, जो आग में जल गए। कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।