पेंशन से अंधे लोगों को आर्थिक सहयोग

सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा का संकल्प, शिक्षक सर्वचन्द्र राय हर माह अंधों की मदद कर पेश कर रहे मिसाल

राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सर्वचन्द्र राय सेवानिवृत्ति के बाद अपनी पेंशन से दृष्टिहीन लोगों की मदद कर रहे हैं और हर महीने 36 जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता भेज रहे हैं।

By : Local News of India
सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा का संकल्प, शिक्षक सर्वचन्द्र राय हर माह अंधों की मदद कर पेश कर रहे मिसाल

राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक सर्वचन्द्र राय अपनी पेंशन से हर माह जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों की आर्थिक मदद करेंगे

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सर्वचन्द्र राय सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी पेंशन की एक बड़ी धनराशि समाज के सबसे लाचार व्यक्तियों यानी अंधे लोगों पर खर्च कर मिसाल पेश कर रहे हैं। खास बात यह है कि हर माह जिन्हे यह राशि मिलती है, उन्हें पता नहीं है कि यह कौन देता है।

जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक पद से वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त होने के बाद सत्तर साल की अवस्था में उन्हें यह अभाष हुआ कि अपनी आमदनी से ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए जो बिल्कुल असहाय हैं। उनका कहना है कि मैंने परिवार के लिए बहुत किया। आज भी जो मिल रहा है उसका बड़ा हिस्सा परिवार पर ही जा रहा है, लेकिन उसमें से कुछ समाज के सबसे लाचार व्यक्ति को भी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहयोग उसी को करने की कोशिश होती है जिसमें कोई गलत लत न हो। खासकर शराब का सेवन न करता हो। जब उनसे पूछा गया आपके मन में कैसे आया कि अपनी आमदनी में से कुछ हिस्सा समाज के गरीब लाचार व्यक्ति को दिया जाय। इस पर कहा कि समाज का सबसे लाचार व्यक्ति अंधा ही होता है। बताया कि जब एक पुस्तक पढ़ कर मेरे मन ये बात आई। तभी से यह सहयोग निरंतर जारी है। अभी मेरी पेंशन की धनराशि से हर माह 24 अंधे व्यक्तियों को पांच-पांच सौ रूपये भेजा जाता है। मेरे इस प्रयास से उत्साहित होकर कुछ अन्य लोग भी आगे आए हैं। जिनकी मदद से फिलहाल इलाके के कुल 36 अंधे व्यक्तियों को हर माह पांच सौ रूपये भेजे जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद जांच में FBI स्थानीय अधिकारियों के साथ शामिल हो गई है, जबकि काश पटेल ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है।

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चैतुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हुए। हादसे की जांच जारी है।